देश भक्त कभी शहीदों को नही भूलते: जिलाधिकारी

0
109

jail 6फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल परिसर में आयोजित किये गये अमर शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे जिलाधिकारी ने कहा की देश भक्त कभी भी शहीदों को नही भूलते है| उन्होंने कहा की मणीन्द्र की शहादत से हमे सीख लेनी चाहिए और आने बाली पीढ़ी को भी शहीदों के बिषय में जानकारी देनी चाहिए|
मणीन्द्र के 81 वे बलिदान दिवस पर डीएम ने पहले सभी अतिथियों का शाल उड़ा कर सम्मान किया और कहा की उन्होंने जेल में बंद तकरीवन 20 कैदियों की रिहाई के लिए शासन को लिख दिया है और उम्मीद है की वह छोड़ भी दिये जायेगे| श्री चौहान ने कहा की इस समय शासन जनता को कई योजनाओ का लाभ पहुचानाचाहता है और प्रशासन उसकी मनसा के अनरूप कार्य हो रहा है| उन्होंने शहीद को नमन करने के बाद कहा की देश भक्त कभी भी शहीदों को नही भूलते हमे अपने पूर्वजो को कभी भी नही भूलना चाहिए |
jail 7उन्होंने कहा की स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी की मदद के लिए प्रशासन हर सम्भव मदद करने को तैयार है|
पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने कहा की शहीद मणीन्द्र नाथ हम लोगो के लिए प्रेरणा बने हुए है |उनकी शहदत बेकार नही गयी बल्कि लाखो लोगो में देश भक्ति का जज्बा दे गयी है|
कार्यक्रम में आयोजन सिमित के अध्यक्ष अनंतराम श्रीवास्तव व उनकी पत्नी शीला देवी, पूर्व विधायक महरम सिंह, सुमन, सुधाकर चतुर्वेदी, मो, कैसरखान, वरिष्ट जेल अधीक्षक यद्वेंदर शुक्ला, तहसीलदार राजेंद्र चौधरी नगर मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी, महेश चन्द्र शुक्ला, जवाहर सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]