लोडर व पिकअप में आमने-सामने जबरदस्त भिड़न्त एक बाराती की मौत कई घायल

0
177

MAUT 2फर्रुखाबाद : तेज रफ़्तार लोडर व पिकअप में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़न्त से पिकअप सवार एक बाराती की मौत हो गयी और घटना में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये | घायलों को एटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया |

[adrotate banner="3"]

पडोसी जनपद मैंनपुरी के थाना कुरावली के गांव उम्मेदपुर निवासी ज्ञानसिंह के पुत्र खुशीराम की बारात थाना अमृतपुर क्षेत्र जा रही थी। जब बारातियों से भरी पिकअप अलीगंज से कायमगंज के लिए आ रही थी। तभी कायमगंज कोतवाली सीमा ब्राह्मिपुर से पहले सामने से आ रहे लोडर से जबरदस्त भिड़न्त हो गई।

वही पिकअप सवार बाराती रामसेवक पुत्र लालमन निवासी थाना पटियाली की मौके पर ही मौत हो गई। एक दर्जन बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसमें अमित कुमार ग्राम जिरौली, बॉबी निवासी गांव निरौरी, पातीराम कुंवरखेड़ा, रामरतन, दाराससिंह, विजय, मोर सिंह, राजबहादुर, ब्रजेश, रागेन्द्र, रविन्द्र, राम विलास निवासीगण उम्मेदपुर शामिल है। घटना की सूचना पर थाना अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मृत बाराती के शव को थाने ले गई। जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए जनपद एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]