दिन दहाडे शिक्षिका की चैन लूटी और धमकाया

0
155

luteraफर्रुखाबाद : बेलगाम हुए बाइक सवार बदमाशो ने आज दिन दहाडे शिक्षक मधु दीक्षित की चैन लूट ली। और शिक्षको को ही धमका कर भाग निकले। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला भाऊटोला निवासी स्वदेश कुमार दीक्षित की पत्नी मधु बरौन स्थित जयपुरिया स्कूल में बच्चो को पड़ा कर स्कूटी से घर वापस जा रही थी। जब वह किरन सिनेमा के पीछे तेल माफिया गोरे पंडित बाली गली मुड रही थी स्कूटी धीमे होते ही बाइक सवार युवको ने ओवरटेक कर शिक्षका की स्कूटी रोक ली। और उनकी सोने की चैन तोड़ कर भाग गये। स्वदेश कुमार, शैलेश दीक्षित के बडे भाई महेश दीक्षित का पुत्र है।

[adrotate banner="3"]

पिपरगांव बाले शैलेश दीक्षित ने बताया कि तीन युवक लाल पल्सर पर सवार थे। 2 युवको के चहरे ढके थे। जो चैन लूटने के मकसद से ही स्कूटी का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होने चैन तोड़ने के बाद मधु को धमकाया। और रेलवे स्टेशन की ओर भाग गये। मधु सामने आने पर एक लटेरे को पहचान सकती है। तीनो लुटेरे 20, 25 की उम्र के थे। शिकायत किये जाने पर बजरिया चैकी इंचार्ज जगमोहन भदौरिया ने मौके पर मामले की जांच पड़ताल की। और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर ले गये है। घटना के सम्बध में पूछे जाने पर चैकी इंचार्ज जगमोहन भदौरिया ने बताया कि इस प्रकार की कोई घटना नही हुई है।

[adrotate banner="2"]