आस्था परिवर्तन- भाजपा प्रत्याशी साक्षी के प्रतिनिधि जेपी बसपा के साथ जायेंगे

0
115

politicsफर्रुखाबाद: चुनाव प्रचार के दूसरे दौर में नेताओ में दलबदल और भगदड़ का माहौल बन चुका है| कुलदीप गंगवार कांग्रेस से भाजपा में गए| रामसेवक कांग्रेस छोड़ गए और अब साक्षी महाराज के प्रतिनिधि जेपी हाथी की सवारी करने जा रहे है| नेताओ की आस्था में विशेष तौर से परिवर्तन देखा जा रहा है| अलबत्ता चरित्र अभी भी वहीँ का वहीँ बना हुआ है| आने वाले समय में इसमें किसी परिवर्तन की सम्भावना शून्य दिखाई पड़ रही है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
भाजपा नेता एंव वर्तमान में उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के प्रतिनिधि जेपी राजपूत जी ने कल अपने आवास पर बसपा प्रत्याशी ठा0 जयवीर सिंह को बुलाया है। संभावना जताई जा रही है कि उक्त कार्यक्रम में जेपी राजपूत बसपा में शामिल हो सकते है या बसपा प्रत्याशी को समर्थन देने का विधिवत एंलान कर सकते है।

[adrotate banner="2"]