भाजपा का बूथ जीतो कार्यक्रम

0
116

majar, jyanes,bjpफर्रुखाबाद: बूथ जीतों-चुनाव जीतो का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नगर फर्रूखाबाद के बूथ प्रमुखों की बैठक पार्टी के चुनाव कार्यालय स्वागतम गेस्ट हाउस में की। बैठक में बूथ प्रमुखों से प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
विधानसभा संयोजक प्रभात अवस्थी ने बूथवार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव तक बूथ प्रमुख अपने बूथ के मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ ने बताया कि फर्रूखाबाद नगर के सभी बूथों को गठित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में चुनाव के प्रति उत्साह को देखते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. भूदेव सिंह राजपूत, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक में राम मुरारी शुक्ला, रामवीर शुक्ला, आरसी राजपूत, रामकिशोर सैनी, सोहनलाल दिवाकर, शंशाक शेखर मिश्रा, ओमबाबू बाथम, प्रमेन्द्र शाक्य, अवधेश सिंह गौर, संजीव गुप्ता, रुपेश गुप्ता राजीव राठौर, प्रभात मिश्रा, ंपडित गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, रामआसरे दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ ने की तथा संचालन नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा ने किया।

[adrotate banner="2"]