रैली से पहले वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे मोदी

0
221

modi vaishnodeviनई दिल्ली। बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज से देश भर में तूफानी चुनाव प्रचार पर निकल रहे हैं। आज मोदी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी की पहली रैली सुबह 11 बजे जम्मू में होगी। जम्मू में रैली से पहले मोदी वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंच गए हैं। अब से थोड़ी देर पहले मोदी जम्मू के कटरा पहुंचे।

[adrotate banner="3"]

वैष्णो देवी के दर्शन के बाद वो जम्मू के कठुआ जाएंगे और रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो यूपी के बुलंदशहर पहुंचेंगे जहां दोपहर ढाई बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को मोदी का काफिला दिल्ली पहुंचेगा। यहां वो शाम सात बजे पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। अपने चुनाव प्रचार अभियान में मोदी देशभर में करीब 185 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]