फर्रूखाबाद: मोहमदाबाद कोतवाली के अंतर्गत ग्राम ज्योता स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव की लाश संदिग्ध परिस्थितियो में पेड़ से लटकी मिली है| मौके पर देखने से लगता है कि 55 वर्षीय रमेश चन्द्र शर्मा की हत्या कर उनके शव को फासी पर लटकाया गया है| पुलिस ने मौके पर पहुच कर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
रमेश चन्द्र शर्मा के शव को आज सुबह पूर्व जिलापंचायत सदस्य के बाग में आम के पेड़ पर सफेद रस्सी से लटका देखा गया। रमेश के शरीर पर चोटो के कई निशान होने एवं उनके पैर जमीन पर टिके होने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि सचिव की हत्या कर फांसी का रूप देने का रूप देने का प्रयास किया गया है| आत्महत्या दर्शाने के लिये शव को फासी पर लटकाया गया। जनपद इटावा के ग्राम कर्री के मूल निवासी रमेश चन्द्र परिजनो सहित फर्रूखाबाद की आवास विकास कालोनी में रहते थे।
संदिग्ध परिस्थितियो में लटका मिला सचिव का शव
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


