सीएम केजरीवाल के अपहरण की साजिश रच रहा आईएम!

0
140

arvind kaejarivalनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अपहरण की आशंका है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे खुफिया एजेंसियों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अपहरण की साजिश का पता चला है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसी से मिली खबर के मुताबिक इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी, यासीन भटकल की रिहाई के लिए केजरीवाल को अगवा किया जा सकता है।
[bannergarden id=”8″]
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अपहरण की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की कर दी है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि केजरीवाल ने ये सुरक्षा स्वीकार की है या नहीं, क्योंकि केजरीवाल लगातार सुरक्षा लेने से इंकार करते रहे हैं। इधर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारा काम सुरक्षा देना है। लेकिन यह व्यक्ति का अधिकार है कि वो सुरक्षा लेना चाहता है या नहीं। [bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]