जाड़े में चंद्रमुखी को वापस मांगने पर पिटा बेचारा देवदास

0
123

फर्रुखाबाद: घर से भागी पत्नी को लेने आए पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर धुन दिया। पत्नी ने पति से दो टूक शब्दों में कह दिया कि अब उसे नहीं जाना है और उसने अपना प्रेम विवाह कर लिया है। मौजूद लोगों के समझाने पर पति मायूस होकर पुलिस को बिना शिकायत किए ही घर वापस चला गया।
Devdas-Farrukhabad
जनपद शाहजहांपुर के थाना व कस्बा मिर्जापुर निवासी मनोज गुप्ता का विवाह शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन ग्राउंड बढ़पुर निवासी संतोषी गुप्ता उर्फ सीमा के साथ आज से करीब 7 साल पहले हुआ था। मनोज ने बताया कि पत्नी संतोषी बराबर उसके साथ रहीं। कुछ दिन पहले पत्नी संतोषी घर से 24 हजार रुपए लेकर बिना बताए ही चली आई। उसने संतोषी को इधर उधर काफी तलाश किया मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी हुई कि पत्नी फर्रुखाबाद में रह रही है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

शुक्रवार मनोज ढूंढता हुआ बढ़पुर आ पहुंचा। गैस की दुकान पर संतोषी सिलेंडर भराने के लिए आई हुई थी। यहां पर उसकी मुलाकात हो गई। संतोषी से पूछा कि वह बिना बताए क्यों चलाई आई इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी संतोषी व उसके प्रेमी ने मिलकर मनोज की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने साफ कह दिया कि अब उसे नहीं जाना है और उसने प्रेम विवाह कर लिया है। यहीं पर रहेगी। यह सुनते ही मनोज के होश उड़ गए। पड़ोस में खड़े नागरिकों ने मनोज को समझाया कि अब वह वापस अपने घर चला जाए। हालांकि इस मारपीट की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। लुटा-पिटा पति मायूस होकर घर चला गया।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]