फर्रुखाबाद युवा महोत्सव- चित्रो में सौदर्य उकेरा

0
118

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने चित्र कला प्रतियोगिता के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य की छटा बिखेर दी। प्रतियोगियों द्वारा बनाये गए चित्र सभी के मन को भाए। लोगों ने बच्चों के द्वारा बनाये चित्रों की खूब प्रशंसा की।
Yuva Mahotsava Farrukhabad

[adrotate banner="3"]

युवा महोत्सव के प्रतिभागियों ने प्रतियोगियों ने पहाड़ों से निकलते हुए जल प्रताप, सूर्य उदय एवं सूर्यास्त के द्रश्य, रेगिस्तान सहित प्राकृतिक चित्रण किया। प्रात काल सूर्य उदय के समय गंगा के किनारे बसे झोपडि़यों का चित्रण सभी के मन को छू गया। यहाँ पर ग्रामीण अंचल का दृर्श्यांकन ने सभी को लुभाया। प्रतियोगिता में श्रुति वर्मा, वंदना शाक्य, लिटिल सक्सेना, प्रंज्युल गुप्ता, शिव, अंकित कुमार, सुरभि गौस्वामी, लकी रस्तौगी, सौनी, पल्लवी, शालिनी गुप्ता, सुमित, मनीषा पाल आदि ने भागीदारी की। अतुल कपूर निर्णायक रहे। कार्यक्रम में डॉ कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर, डॉ संदीप शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, अतुल कपूर, सच्चिदानंद मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जायेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]