फर्रुखाबाद: दामिनी की मौत की बरसी पर देशभर में महिलाओ की सुरक्षा के लिए आवाज एक बार फिर उठी है| भाजपा युवा मोर्चा ने अभियान चलाकर छात्राओ से महिलाओ के सुरक्षा के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया|

महिला शसक्तीकरण के लिए जागरूकता लाने और बलात्कारिओ को फांसी देने की मांग वाले बैनर पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनुराग चतुर्वेदी ने जिला मंत्री धीरज कश्यप, मयंक दुबे, रिशु दुबे, राजीव राठौर, गुंजन अगरवाल, गौरव शुक्ल, गौतम अग्निहोत्री, अचल सिंह परिहार, देवेश गुप्ता आदि कार्यकर्ताओ ने डी एन कॉलेज और पी डी महिला डिग्री कॉलेज के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया| इस मौके पर लगभग एक सैकड़ा छात्राओ ने हस्ताक्षर किये| मांग पत्र राष्ट्रपति को भेजा जायेगा|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


