गोली लगने से मासूम की हालत गंभीर, आरोपी हिरासत में

0
158

FARRUKHABAD : दो पक्षों में हो रहे आपसी विवाद के दौरान चली गोली से खेल रहा एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचा कारतूस सहित दबोच लिया। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।golikand

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीमरपुर निवासी पल्लेदार जागेश्वर बाथम का आठ वर्षीय पुत्र आकाश घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया। दर असल धीमरपुरा निवासी दाताराम बाथम पुत्र चम्पतराम का गांव के ही सतीश बाथम के पुत्र रामवीर, अनिल और रोहित के साथ तchildकरीबन एक सप्ताह पूर्व विवाद हुआ था। जिसको लेकर दोनो पक्षों में तनातनी चल रही थी। रविवार शाम तकरीबन 6 बजे अनिल व दाताराम बाथम में पुनः कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्साये दाताराम ने अनिल पर गोली चला दी। जिससे वह गोली अनिल के न लगकर पास में ही खेल रहे मासूम आकाश के सीने में जा लगी। वह छटपटाकर वहीं गिर गया। मासूम को तत्काल लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां सर्जन डा0 कमलेश शर्मा ने हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट नर्सिंगहोम ले गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी दाताराम बाथम को हिरासत में ले लिया। उसके पास से एक देशी तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए हैं।

शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के अनिल की पुलिस को तलाश है। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]