युवा पीढ़ी ही देश की रीढ़ होती है

0
116

FARRUKHABAD : नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि प्रसार प्रशिक्षण हाल में हुए आयोजन का शुभारंभ कृषि प्रसार उपनिदेशक ए के सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश की रीढ़ होती है। जिससे सारा देश चलता है। नेहरू युवा केन्द्र के ऐसे कार्यक्रमों से सीख लेनी चाहिए। युवा नेतृत्व की भावना को जागृत करने के लिए नेहरू युवा केन्द्र के मंच पर आना होगा। इस अवसर पर जोगराज सिंह प्रशिक्षक ने जानकारी दी। केन्द्र के लेखाकार एवं प्रभारी सुरेशचन्द्र कुमुद ने प्रशिक्षण एवं केन्द्र की योजनाओं से जुड़ने हेतु युवाओं को आह्वान किया और केन्द्र की योजनाओं से जुड़ने हेतु युवाओं का आह्वान किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान कौशल किशोर, राजीव कुमार, रामलक्ष्मी, शैय्या गुप्ता, अर्जुन सिंह, रंजीत कुमार, पंकज कुमार पाल, सुखवीर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन जोगराज सिंह ने किया।

[adrotate banner="2"]