खिलौना ने कोतवाल पर लगाया रिपोर्ट न लिखने का आरोप

0
108

FARRUKHABAD : बीते 4 दिसम्बर को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागकूंचा निवासी रामखिलावन मिश्रा व उनके अन्य परिजनों का आवास विकास निवासी आनंद विक्रम सिंह व उनके साथियों से विवाद के बाद जमकर मारपीट, फायरिंग इत्यादि हुआ था। घटना के सम्बंध में शिवेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ बंटी के द्वारा रामखिलावन मिश्रा व उनके परिजनों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग इत्यादि में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर रामखिलावन मिश्रा पुत्र विद्यसागर निवासी बागकूंचा ने आरोप लगाया कि शहर कोतवाल ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।tinku

[adrotate banner="3"]

रामखिलावन मिश्रा उर्फ खिलौना ने कहा है कि आवास विकास निवासी शिवेन्द्र उर्फ बंटी, आनंद उर्फ बिट्टू, पुष्पेन्द्र, योगेन्द्र एवं धर्मेन्द्र 4 दिसम्बर को अपने साथियों के साथ सुनहरी मस्जिद के पास रहने वाले दिनेश व उसकी मां कमला, बहन कविता के साथ मारपीट करने लगे। जब उन्होंने टोका तो आरोपी सभी परिजनों को गालीगलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग की।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

घटना में दिनेश, कमलादेवी, कविता व शिवम आदि के चोटें आयी। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपियों की राइफल व बंदूके व खाली कारतूस भी सौंपे थे। घटना के सम्बंध में शहर कोतवाली में आरोपियों की रिपोर्ट लिख ली गयी लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। रामखिलावन मिश्रा ने एसपी से गुहार लगायी है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कराये जाने को शहर कोतवाल को निर्देशित किया जाये।

[adrotate banner="2"]