डिफेंस सर्विस कोर के लिए पूर्व सैनिकों ने लगाई दौड़

0
111

FARRUKHABAD : राजपूत रेजीमेंट की तरफ से पूर्व सैनिकों की डिफेंस सर्विस कोर के लिए भर्ती का आयोजन किया गया। इस दौरान करियप्पा कांपलेक्स में 11 पूर्व सैनिकों ने दौड़ में भाग लिया।army

[adrotate banner="3"]

डिफेंस कोर भर्ती प्रक्रिया के सम्बंध में भर्ती अधिकारी कर्नल परमिन्दर सिंह ने बताया कि इस कोर में जाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जिसके बाद मेडिकल परीक्षण एवं प्रमाणपत्रों का सत्यापन करवाया जाता है। पूर्व सैनिक की आयु 48 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही वह पूर्व सैनिक ही योग्य माने जायेंगे जो अपने पहले सेवानिवृत्ति के 5 वर्ष के अंदर ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हों।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उत्तर प्रदेश में 700 रिक्तियां हैं, जबकि मुख्यालय कनानोर केरल में है। कर्नल परमिन्दर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बहराइच, श्रावस्ती और पीलीभीत जिले के लिए जीडी, ट्रेडमैन, नर्सिंग असिस्टेंट सैनिकों की भर्ती की गयी। जिसमें कुल 11 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

[adrotate banner="2"]