बहू से की चचिया ससुर ने छेड़छाड़, विरोध करने पर गोली मारी

0
129

FARRUKHABAD : सम्बंधों व मर्यादा को तार तार कर एक व्यक्ति ने अपनी ही परिवारिक बहू के साथ छेड़छाड़ की और जब विरोध किया तो उसे गोली मार दी। साथ ही साथ अपने भाई को भी पीट दिया। seeta

[adrotate banner="3"]

घटना थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी 23 वर्षीय सीतादेवी पत्नी नीलेश वर्मा घर की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गयी थी। उसी दौरान सीतादेवी का चचिया ससुर राजीव पुत्र ईश्वर छत के बगल में खड़े नीम के पेड़ पर चढ़कर ऊपर आ गया और सीता पर टूट पड़ा। घबराकर सीतादेवी ने चीख पुकार शुरू कर दी और राजीव से छूटकर भागी।

सीता को भागता देख राजीव ने तमंचे से गोली चला दी। जिससे सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। बीच बचाव करने में सीता देवी के ददिया ससुर 85 वर्षीय कालीचरन को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]seeta,s father inlaw

दर असल घटना के पीछे 11 साल पहले की पुरानी रंजिश बतायी गयी है। घायल सीतादेवी व कालीचरन को संतोष कुमार व नीलेश ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="2"]