सेना भर्ती की दौड़ में स्टेरायड का इंजेक्शन लगा कर दौड़ने की आशंका

0
101

steroidफर्रुखाबाद: राजपूत रेजीमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में चल रही सेना भर्ती को दौड़ में शामिल होने वाले अभ्यर्थी स्टेरायड इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। करियप्पा कांप्लेक्स स्थित भर्ती स्थल से इस्तेमाल की गयी सिरेंज के मिलने से इस बात की आशंका जाहिर की गयी है।

[adrotate banner="3"]

सेना भर्ती में गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के अभ्यर्थियों का नंबर था। इसी दौरान फतेहगढ़ छावनी के करियप्पा कांप्लेक्स स्थित भर्ती स्थल से सिरेंज बरामद की गयीं। सैन्य अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की कि कुछ अभ्यर्थी दौड़ से पूर्व एनाबॉलिक स्टेरायड इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल परमिंदर सिंह ने भर्ती स्थल से बरामद दो सिरेंज दिखाते हुए बताया कि ग्राउंड से और भी सिरेंज मिलीं हैं। कर्नल परमिंदर सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट लिया जाना मुश्किल है। फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर नजर रखी जाएगी। इस तरह की दवाइयों का अभ्यर्थियों द्वारा इस्तेमाल करना गलत है। [bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]