वोडाफोन कर्मी के बाइक दुर्घटना में हाथ टूटे

0
121

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : युवाओं पर तेज बाइक चलाने का भूत थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज बाइक और फिल्मी इस्टाइल में स्टंट करना आये दिन युवा जान से हाथ धो लेते है। बुधवार को फर्रुखाबाद में वोडाफोन कंपनी के लिए काम करने वाले युवक की महिला को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गयी। जिससे उसके दोनो हाथ टूट गये।diwakar

[adrotate banner="3"]

कानपुर जनपद के कल्यानपुर निवासी दिवाकर शुक्ला वोडाफोन कंपनी में फर्रुखाबाद में करता है। बुधवार को यूपी 78/बीजे 6762 हीरो होण्डा स्पलेंडर से फर्रुखाबाद से कमालगंज जा रहा था। कमालगंज में घुसते ही कोआपरेटिंग बैंक के निकट एक महिला रोड पार कर रही थी। तेज रफ्तार बाइक में ब्रेक लगाने से दिवाकर शुक्ला की बाइक गिर गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
दिवाकर शुक्ला को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कमालगंज ले जाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए लोहिया रिफर कर दिया गया। डाक्टरों के अनुसार दिवाकर शुक्ला के दोनो हाथ टूट चुके हैं।

[adrotate banner="2"]