विद्यार्थी परिषद ने की शहर में बढ़ती चोरियों पर शिकंजा कसने की मांग

0
169

FARRUKHABAD : जनपद में आये दिन हो रही चोरियों व उनमें से एक का भी खुलासा न किये जाने को लेकर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक आर पी पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर चोरियों को रोकने व हो चुकी चोरियों का अति शीघ्र खुलासा किये जाने की मांग की है।sp

[adrotate banner="3"]

विद्यार्थी परिषद ने कहा है कि शहर में आये दिन चोरियां हो रही है और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर यह सब देख रही है। बीते दिनों अम्बेडकर नगर में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राजीव राठौर के घर से ही लाखों की नगदी जेबर चोरी कर लिये गये। लेकिन मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया उसके खुलासे के लिए आज तक पुलिस द्वारा कोई हाथ पांव तक नहीं मारा गया। जिससे मोहल्ले के अन्य निवासी भी काफी भयभीत हैं। कब किसके घर में चोरी हो जाये, इसका कोई पता नहीं है। लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं जिला संयोजक राजीव राठौर का कहना है कि उनके घर हुई चोरी के मामले में अशरफ, इशरार पुत्रगण अख्तर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। लेकिन पुलिस ने आज तक आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की है। एसपी से बढ़ती चोरियों पर रोक लगाने एवं हो चुकी चोरी का अति शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

[adrotate banner="2"]