नलकूप में युवक की गोली मारकर ह्त्या

0
146

FARRUKHABAD : लाखों रुपये कीमती जायदाद को हडपने की रंजिश में इकलौते बेटे अजीत सिंह उफऱ् लालू की बीती रात गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी। लालू कोतवाली मोहम्म्दावाद के ग्राम चौसेपुर निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर का 30 वर्षीय इकलौता बेटा था।
वह मध्य रात घर से गाँव के बाहर नलकूप पर आलू की सिंचाई करने गया था। सुबह घर न आने पर उसको चारों ओर तलाश किया गया करीब 11 बजे लालू का शव उसके नलकूप की चारपाई पर देखा गया। गले में गोली लगी थी। पैरों में लगी मिट्टी से अनुमान लगाया गया कि उसे खेत से घसीटकर नलकूप में ले जाया गया। लालू की लूंगी व जर्सी गायब थी। लालू के हिस्से में 40 बीघा जमीन है। उसकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]