सपा बदल रही दनादन टिकट- फिर बदला एक और संसदीय टिकट

0
93

sapaलखनऊ। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं रखना चाहती है| फीडबैक के आधार पर टिकट लगातार बदले जा रहे है| टिकट बदलने के बाद भी मूल्यांकन लगातार कराया जा रहा है| टिकट अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ही तय कर रहे है| चुनाव की कमान भी मुलायम ने अब सीधे सीधे अपने हाथ में ले ली है| पिछले दो दिन में दो प्रत्याशी फिर सपा ने बदल दिए है|

[adrotate banner="3"]

सपा आलाकमान ने जालौन सुरक्षित संसदीय क्षेत्र का टिकट एक बार फिर बदल दिया है। पहले पार्टी ने सासद घनश्याम अनुरागी का टिकट काट सदर विधायक दयाशकर को टिकट दिया था। बुधवार को अपना फैसला बदलते हुए सपा मुखिया ने एक बार फिर घनश्याम अनुरागी पर ही दाव लगाने का फैसला किया। [bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]