21वें दिन बाबू सिंह की भूख हड़ताल खत्म, जारी रहेगा आंदोलन

0
136

FARRUKHABAD : मुजफ्फर नगर कवाल काण्ड की घटना की सीवीआई जांच की मांग को लेकर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बदनपुर ने मुजफ्फर नगर से आये पीड़ित रवीन्द्र कुमार के कहने पर भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।babu singh

[adrotate banner="3"]

बाबू सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि 21 दिन की भूख हड़ताल के दौरान प्रशासन पुलिस के द्वारा उन्हें अनेकों परेशानी दी गयी थी तो भी भूख हड़ताल खत्म नहीं की। 25 नवम्बर को पीड़ित परिवार के रवीन्द्र कुमार निवासी गांव मलिकपुरा मजरा कवाल ने भूख हड़ताल में साझेदारी की। जिसके बाद उन्होंने 26 नवम्बर को जूस पिलाकर बाबू सिंह का अनशन समाप्त कर दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बाबू सिह के साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन का आश्वासन दिया। बाबू सिंह ने कहा कि भूख हड़ताल समाप्त हुई है लेकिन क्रमिक भूखहड़ताल अभी जारी रहेगी।

इस दौरान राजवीर चौहान सहारनपुर, बृजेश कुमार सिंह निवासी बदनपुर, रामबहादुर सिंह, भोले ठाकुर, जितेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, बलबंद सिंह, महरम सिंह, शैलेन्द्र सिंह मुन्ना, जितेन्द्र सिंह राठौर, अरविंद सिंह परमार, विनय प्रताप सिंह, रोहित सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]