टक्कर से घायल भट्ठा मजदूर की पुत्री ने दम तोड़ा

0
119

FARRUKHABAD : थाना शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग के निकट जेके ईट भट्ठा के सामने एक भट्ठा मजदूर की पुत्री अज्ञात वाहन की टक्कर से बीते शनिवार को घायल हो गई थी. जिसकी लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी. ६ वर्षीय मासूम की मौत हो जाने पर परिजनों के आलावा अन्य भट्ठा मजदूर भी गमजदा है.

[adrotate banner="3"]

फैजबाग के निकट जेके ईट भट्ठा पर बिहारी मजदूर काम करते हैं। शनिवार को भट्ठा मजदूर नरेश की ६ वर्षीय मासूम पुत्री सुनमंती भट्ठे के सामने सड़क पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गयी थी। परिजन उसे पीएचसी फैजबाग ले गये। रिफर कर दिये जाने पर लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उपचार के दौरान रविवार दोपहर सुनमंती ने दम तोड़ दिया। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की कहकर शव लेकर चले गये। अस्पताल प्रशासन ने शहर कोतवाली मेमो भेजकर घटना की सूचना दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]