भाजपा नेता पुत्तन मियां को छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणो ने धुना

0
107

FARRUKHABAD : ताजिया दफनाकर लौट रहे लोगों में उस समय अचानक अफरा तफरी व चीखपुकार मच गयी जब भाजपा नेता पुत्तन मियां को लोगों ने सरे बाजार पीटना शुरू कर दिया। पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुत्तन मियां ने मोहल्ला गंगा दरबाजा की एक युवती की फोटो इत्यादि खींच रहे थे। पुलिस ने पहले पुत्तन मियां को हवालात की सैर करा दी| बाद में थानाध्यक्ष ने बताया कि जाँच में मामला फर्जी पाया गया लिहाजा पुत्तन मियां को रिहा कर कर दिया|

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सह संयोजक हाफिज पुत्तन मियां पर संगीन आरोप लगा है। नागरिकों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे मौके पर भीड़ लग गयी। तमाशवीनों ने भी भाजपा नेता पर अपने हाथ साफ कर लिये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस भाजपा नेता को थाने ले आयी। जहां उन्हें सलाखो के पीछे बंद कर दिया गया। देर शाम तक पुलिस घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल करने में जुटी रही।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

आरोप है कि पुत्तन मियां गंगा दरबाजा स्थित एक व्यक्ति के घर में घुसकर किसी युवती की फोटो अपने मोबाइल पर उतार रहे थे। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और पुत्तन मियां की जमकर पिटायी की गयी।
सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह ने भाजपा नेता से घटना के सम्बंध में पूछताछ की।

[adrotate banner="2"]