FARRUKHABAD: तारीख करके लौटे एक युवक से उसके साले ने जमकर मारपीट कर दी। घायल ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
[adrotate banner="3"]
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अण्डियाना निवासी देवू पुत्र महेश सक्सेना फतेहगढ़ कचहरी से तारीख करके लौटे। उनका अपनी पत्नी पूजा पुत्री बाबूराम सक्सेना निवासी फरीदपुर शमसाबाद के साथ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। मंगलवार को जब देवू कचहरी से लौटकर अण्डियाना अपने घर के पास पहुंचा तभी देवू का साला प्रमोद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंच गया। घर के बाहर से देवू को जबर्दस्ती तीनों लोग खींचकर आईटीआई चौराहे के निकट ले गये और वहां लात घूंसों व बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया और फरार हो गये। घटना के सम्बंध में घायल ने देर शाम शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


