FARRUKHABAD : लोहाई रोड स्थित गुरुद्धारे से प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी निकाली गयी। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रभातफेरी का जगह जगह स्वागत किया। 
[adrotate banner="3"]
15 नवम्बर तक चलने वाले प्रकाश पर्व के समापन के बाद गुरुद्धारा में अखण्ड पाठ का आयोजन किया जायेगा। जो अगले 17 नवम्बर तक चलेगा। गुरुद्धारे से प्रति दिन साढ़े पांच बजे प्रातः प्रभातफेरी निकाली जा रही है। जो प्रति दिन शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती है। मंगलवार को निकाली गयी प्रभातफेरी में बाबू गिल, प्रभु सिंह, राज कुमार कोहली, उपेन्द्र अरोडा आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


