मैनपुरी से गायब विवाहिता घटियाघाट में मिली

0
109

FARRUKHABAD : जनपद मैनपुरी से तकरीबन 10 दिन पूर्व गायब विवाहिता को घटियाघाट चौकी पुलिस ने बरामद कर मैनपुरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।suman

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला चौधरी निवासी नरवीर सक्सेना की पत्नी शिल्पी सक्सेना बीते 10 दिन पूर्व अचानक गायब हो गयी थी। जिसकी गुमशुदगी थाना भोगांव में दर्ज की गयी थी। रविवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट पुल पर स्थानीय युवकों ने एक विवाहिता को देखा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शक होने पर उसे घटियाघाट चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में विवाहिता शिल्पी सक्सेना ने अपना पता भोगांव में बताया। मायका शमसाबाद में बताया। युवती से पूछताछ करने के बाद घटियाघाट चौकी पुलिस ने मामले की सूचना विवाहिता के पिता राजवीर शुक्ला को दी। साथ ही साथ भोगांव पुलिस को भी सूचना दी गयी। मौके पर भोगांव थाना पुलिस और विवाहिता के पिता पहुचे और शिल्पी सक्सेना को ले गये। घटियाघाट चौकी इंचार्ज सत्यनिरूपण ने बताया कि लड़की को भोगांव पुलिस के हवाले कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]