पिछड़ा वर्ग व व्यापार सभा ने सपा जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

0
119

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का सपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व व्यापार सभा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद हुई बैठक में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।CHANDRA PAL YADAV SAPA

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा व शिक्षक सभा के अलावा व्यापार सभा ने एक साथ फूल मालाओं को पहनाकर स्वागत किया। चन्द्रपाल यादव के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने गर्व महसूस किया व उन्हें बधाइयां दीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नेता जी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन करने के लिए अभी से ही कार्यकर्ता मेहनत से जुट जायें। बूथ लेवल तक कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की योजनाओं को जनता तक पहुंचायें व उनका प्रचार प्रसार करें।

इस दौरान संकल्प लिया गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नेता जी के हाथों को मजबूत कर दिल्ली तक पहुंचाना है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट जायें। इस दौरान रामू गुप्ता, रजत क्रांतिकारी, रंजीत चक, उमेश गुप्ता, पुष्पेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]