जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए मात्र सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

0
110

FARRUKHABAD : अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के राजेपुर पूर्वी क्षेत्र में रिक्त चल रही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन किया गया। जिसमें मात्र सपा प्रत्याशी ने ही नामांकन किया। जिससे सपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन भी तय माना जा रहा है।subodh yadav

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि राजेपुर पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य रहे ग्रीशचन्द्र यादव का बीते दिनों ही स्वर्गवास हो गया था। जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य की सीट खाली चल रही थी। प्रशासन ने पुनः निर्वाचन कराने के लिए बुधवार को प्रत्याशियों से नामांकन आवेदन मांगे। जिस पर मात्र सपा प्रत्याशी स्व0 ग्रीशचन्द्र की पत्नी गुड्डीदेवी ने ही नामांकन किया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
गुड्डी देवी का नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र डा0 सुबोध यादव, सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्नू यादव व  जग्गू यादव के अलावा सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, उमेश गुप्ता, रजत क्रांतिकारी, पुष्पेन्द्र, रामू गुप्ता आदि पहुंचे। सपा कार्यकर्ता गुड्डी यादव के निर्विरोध निर्वाचन के प्रति आश्वस्त दिखायी दिये। वहीं शाम चार बजे तक मात्र गुड्डी देवी का ही नामांकन पत्र दाखिल होने से सपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन भी तय माना जा रहा है।

[adrotate banner="2"]