मुलायम सिंह की मैनपुरी रैली में जनपद से जायेंगे तीन हजार वाहन

0
154

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने सपा कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 7 नवम्बर को मैनपुरी में होने वाली सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की रैली में जनपद से तीन हजार वाहन ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। sapa chandra pal yadav - subodh yadav

[adrotate banner="3"]

उन्होंने बताया कि चारो विधानसभा क्षेत्रों से रैली में जाने के लिए बूथ लेविल कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से करें। कोई भी हीला हवाली बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि कम से कम छोटे बड़े वाहनों को मिलाकर तीन हजार वाहन जनपद से अवश्य हो जाने चाहिए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र डा0 सुबोध यादव ने कहा कि हमारे जनपद से जुड़ा हुआ जनपद मैनपुरी है। इसलिए हम सभी को इस रैली को सफल बनाना है और यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस बूथ से हमारा प्रत्याशी हारा तो उस बूथ कार्यकर्ता की जिम्मेदारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि मैनपुरी रैली में जाने वाले वाहन फर्रुखाबाद व अलीगंज से 8 से 9 बजे तक रवाना हो जायेंगे। मैनपुरी क्रिश्चियन इंटर कालेज में साढ़े 10 बजे रैली में शामिल होंगे। इस दौरान पुष्पेन्द्र एडवोकेट, रामू गुप्ता, उमेश गुप्ता, रजत क्रांतिकारी, रंजीत चक आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]