मालगाड़ी के आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या

0
108

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की जसमई दरबाजा रेलवे क्रासिंग के निकट एक मालगाड़ी से कटकर युवती की मौत हो गयी। अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती आत्महत्या के उद्देश्य से ट्रेन के आगे कूदी थी। युवती के शव को जीआरपी थाना भेज दिया गया।

[adrotate banner="3"]

दोपहर 12 बजे कानपुर से कासगंज की तरफ जाने वाली मालगाड़ी के आगे लगभग 22 वर्षीय युवती कूद गयी। जिसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गयी। युवती हरा दुपट्टा, मटमैला कलर का सूट पहने है । अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पायी। युवती के पास से कोई सामान भी बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने जीआरपी थाने में शव को पहचान के लिए रखवा दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]