मंत्री सतीश दीक्षित ने जिलाधिकारी को भेजा प्रोजेक्ट पत्र

0
85

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेश राज्य श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित एडवोकेट ने जिलाधिकारी को प्रोजेक्ट पत्र भेजकर जनपद में बाढ़ नियंत्रण एवं जल प्रबंधन के साथ ही तालाबों को बनाये जाने को कहा है।SATEESH DIXIT

[adrotate banner="3"]

श्री दीक्षित द्वारा भेजे गये प्रोजेक्ट पत्र में कहा गया है कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए गांव के कच्चे तालाबों को स्वच्छ कर उन्हें पक्का करके और समस्त तालाबों को आपस में सीवर लाइन से जोड़ कर एक मुख्य सीवर लाइन में जोड़कर प्रवाहित करके वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से जल का शुद्धीकरण करके इसे पेयजल हेतु, कृषि फसल की सिंचाई तथा जल विद्युत उत्पादन हेतु प्रयोग में लाया जा सकता है। इस माध्यम से इस पूरे क्षेत्र की भौगोलिक एवं प्राकृतिक स्थिति निकट भविष्य में ही अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जल विद्युत उत्पादन के माध्यम से क्षेत्रीय छोटे बड़े कल कारखानों, कुटीर उद्योगों, उद्योग धन्धों, घरेलू एवं कृषि फसलों की सिंचाई आदि से चमत्कारिक परिवर्तन हो सकता है। प्रोजेक्ट को अमृतपुर तहसील में प्रयोग के रूप में अपनाये जाने और सफल होने पर अन्य तहसीलों में अपनाया जा सकता है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने अमृतपुर तहसील में सौर ऊर्जा प्लाण्ट की स्थापना किये जाने को भी आवश्यक बताया। तालाबों का शुद्धीकरण व पेयजल की आपूर्ति हेतु पानी की टंकियों द्वारा पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाना भी आवश्यक बताया।

प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र एवं बाल स्वास्थ्यकेन्द्र पर चिकित्सकों, महिला चिकित्सकों एवं बाल रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति और उनकी नियमित उपस्थिति पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्राम समाज में सुरक्षित भूमि का सीमांकन कराकर मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण भी आवश्यक है। बिजली के वर्षों पुराने जीर्णशीर्ण तारों को बदलना और रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इसके अलावा गंगापार क्षेत्र में परिवहन बिस्तार तथा अमृतपुर में बस अड्डे की भी जरूरत बतायी। अमृतपुर तहसील मुख्यालय पर उपमण्डी स्थल का निर्माण, अमृतपुर मुख्य मार्ग पर स्थित इण्टर कालेज से तहसील मुख्यालय तक प्रकाश की व्यवस्था भी अति आवश्यक है। कोठला झील का सुन्दरीकरण कराकर उसे पंक्षी बिहार में परिवर्तित किया जाये।

[adrotate banner="2"]