विकलांगों की समस्याओं को लेकर लोकसमिति ने सौंपा ज्ञापन

0
105

FARRUKHABAD : जिला लोकसमिति ने विकलांगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सम्वोधित एक ज्ञापन सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ को दिये गये 15 सूत्रीय ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि व्लाकों के निर्धन विकलांगों व उपेक्षित विकलांगों को रोजगार तथा विकलांग आश्रम ग्रह निर्माण कराया जाये। पात्र गरीबों को बीपीएल व अन्त्योदय राशनकार्ड आवास सुविधा, वृद्घा व विधवा पेंशन मुहैया कराई जाये। cm prabhu nath - dheerendra singh fauji

[adrotate banner="3"]

 

वेराजगारी खत्म करने के लिये आलू आधारित उद्योग कारखाने लगाये जायें। वंद पड़ी कताई मिल चालू की जाये। विकलांग जनों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिये सरकारी नौकरियों में 9 फीसदी आरक्षण दिया जाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

प्रदेश के किसानों को मध्य प्रदेश की भांति विना व्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाये। खादी ग्रामोद्योग को वढ़वा देने के लिये राज्यकर्मियों को खादी की वर्दी अनिवार्य की जाये। लोहा पीट समाज के लोगों को वोटर कार्ड राशन कार्ड आवास आदि सुविधायें उपलब्ध कराई जायें। बंद पड़े पीएचसी एवं सीएचसी को चालू किया जाये। इसके अलावा उन्होने शिक्षा की गुणात्मक व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। मांग करने बालों में रामू पाल, सतीश चन्द्र, मान सिंह, देवकी नन्दन, महेश गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, धीरेन्द्र फौजी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]