मोदी की रैली में जा रहे मेजर की गाड़ी को डम्पर ने ठोका, बाल बाल बचे

0
130

FARRUKHABAD : नरेन्द्र मोदी की झांसी में होने वाली सभा के लिए अपनी निजी कार से जा रहे मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी को सामने से आ रहे डम्पर ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।Suneel Dwivedi copy

[adrotate banner="3"]

25 अक्टूबर को झांसी में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी की सभा होनी है। जिसमें पूर्व से ही जनपद के वरिष्ठ नेताओं के जाने की बात तय थी। गुरुवार को मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी अपनी सफेद कलर की कार से जा रहे थे। तभी अचानक जालौन के कालपी के पास हाइवे पर सामने से आ रहे डम्पर ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने तत्काल अपनी कार को हाइवे से उतारकर नीचे कर लिया। मेजर दुर्घटना से बाल बाल बच गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]