करवाचौथ के कारण राहुल की रैली स्थगित, 30 को निकलेगा कांग्रेस का चाँद

0
100

14April2010rahulलखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब 30 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश में दो जनसभाएं करेंगे। यह जनसभाएं हमीरपुर के राठ व देवरिया के सलेमपुर में होंगी। यह दोनों ही जनसभाएं पहले 22 अक्तूबर को होनी थीं, लेकिन करवाचौथ के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि संगठन राहुल की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए पूरी तरह जुट गया है।
इसके लिए कांग्रेस ने जोनल प्रभारी भी बना दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि हमीरपुर के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विनोद चौधरी को जोनल प्रभारी बनाया गया है।
बंशीधर राज को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। सलेमपुर में होने वाली जनसभा के लिए राना गोस्वामी, ललितेश पति त्रिपाठी व चन्द्रशेखर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]