विचित्र जन्तु पेन्गोलिन को देखने को उमड़ी भीड़

0
108

FARRUKHABAD : तीर्थ स्थली कंपिल के दु्रपद टीले पर अचानक एक विचित्र जन्तु पेन्गोलिन के निकल आने से लोगों में उसे देखने के लिए कौतूहल दिखायी दिया। जिसे देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी।Pengolin copy

[adrotate banner="3"]

रविवार को सुबह लगभग पांच बजे ऐतिहासिक नगरी कंपिल में दु्रपद टीला पर  गुड्डू सक्सेना के खेत के सामने विचित्र जन्तु के निकल आने से लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। लोगों ने पेन्गोलिन को इधर उधर रखा तो कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। पेन्गोलिन जन्तु के मिलने की सूचना वन विभाग को दी गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
वन विभाग के अधिकारी रामवीर ने मौके जाकर पैन्गोलिन को अपने कब्जे में ले लिया और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पेन्गोलिन अधिकतर अफ्रीका में अधिक पाये जाते हैं। चीन में भी ये देखने को मिल जाते हैं। पेन्गोलिन जन्तु रात्रिचर है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जन्तु हो सकता है रात में चरने के लिए निकला हो तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और कुछ शरारती तत्वों ने उसे मार दिया।

[adrotate banner="2"]