रेलवे पेंशनर्स की वैठक में वार्षिकोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा

0
109

FARRUKHABAD :  रेलवे पेंशनर्स एसोसिएसन की मासिक वैठक स्टेंट वैंक रोड स्थित डॉ० ओपी गुप्ता सभागर में डॉ० रामरूप तिवारी की अध्यक्षता मे हुई। वैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा हुई तथा जानकारियां दी गयीं। दिसम्वर माह में होने बाले एसोसिएसन के वार्षिकोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गयी।
महासचिव रियाज अहमद फारूखी नें 16 दिसम्बर को इज्जत नगर मण्डल में लगने बाली पेंशन अदालत की जानकारी सभी सदस्यों को दी उन्होने सदस्यों को अपनी समस्याओं की जानकारी तीन प्रतियों में तीस अक्टूबर तक पेंशन अदालत में निस्तारण हेतु भेजने की जानकारी दी। चन्द्रशेखर मिश्र, वीरेन्द्र सिंह यादव, लाल बहादुर मिश्रा नें भी अपने विचार व्यक्त किये।RAILWAY PENSNARS copy

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा नें संगठन की एकजुटता व समस्याओं के निस्तारण हेतु हमेशा संघर्षशील रहने पर बल दिया। इस अवसर पर हरीबाबू, लालाराम, आरपी शर्मा, कमरूद्दीन, रामरती, अभिनन्दन सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रेमा देवी, नीरज शुक्ला, शाहनाज व मधुमित्रे सहित कई दर्जन पेंशनर्स मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]