पुलिस कांस्टेबिल की हत्या कर शव फेंका, क्षेत्र में सनसनी

0
118

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम रौतामई के निकट पुलिया के किनारे शव पड़ा देख क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान पुलिस कांस्टेबल के रूप में की गयी। जिसके बाद पुलिसकर्मी की मौत की सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

जनपद मैनपुरी के ग्राम कासेपुर थाना बेबर निवासी 40 वर्षीय सुखवीर सिंह यादव पुत्र प्रीतम सिंह यादव पुलिस कांस्टेबल पद पर कन्नौज जनपद के थाना तालग्राम में तैनात था। बीते 18 अक्टूबर को थाना तालग्राम से सुखवीर सिंह यादव पीएम ड्यूटी पर गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

रविवार को सुबह ग्राम रौतामई थाना गुरसहायगंज पुलिया के निकट ग्रामीणों द्वारा एक शव देखा गया। शव की शिनाख्त के लिए लोग जमा हो गये। शव की शिनाख्त सुखवीर सिंह यादव पुलिस कांस्टेबिल के नाम से की गयी तो थाना पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिसकर्मी के परिजनों को भी सूचना दी गयी। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी व क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

[adrotate banner="2"]