50 हजार रुपये के साथ आठ जुआरी दबोचे

0
102

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर मदारबाड़ी क्षेत्र से आठ लोगों को जुए की रकम सहित दबोच लिया।juaari

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के हनुमान कूलर वाली गली मदारबाड़ी में जुआ खेला जा रहा था। उसी दौरान क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह शहर कोतवाली में समीक्षा बैठक कर रहे थे। किसी ने फोन द्वारा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तिकोना चौकी इंचार्ज दिनेश पाण्डेय व घुमना चौकी इंचार्ज केसी द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये।

जुए के फड़ से 50800 रुपये के साथ विकास श्रीवास्तव पुत्र रामनिवास निवासी मदारबाड़ी, सोनू तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी मदारबाड़ी, विजय पुत्र सत्यप्रकाश पाण्डेय बढ़पुर, अवनीश कनौजिया पुत्र राजाराम निवासी तलैया मोहल्ला, राजेन्द्र सिंह यादव पुत्र सूबेदार निवासी राजीवगांधी नगर, देवानंद गुप्ता पुत्र पूरनलाल निवासी मदारबाड़ी, राजीव शर्मा पुत्र महावीर निवासी मदारबाड़ी, मनीश शर्मा पुत्र नवीनचन्द्र निवासी मदारबाड़ी को दबोच लिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

आठो जुआरियों को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया है। घुमना चौकी इंचार्ज केसी द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

[adrotate banner="2"]