दमयंती सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार को करेंगी साइकिल की सवारी

0
206

FARRUKHABAD : नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन एवं नगर विधायक विजय सिंह की पत्नी श्रीमती दमयंती सिंह सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होगी। जिसको लेकर नगर विधायक विजय सिंह के खेमे में जश्न का माहौल है।DAMYANTI SINGH

[adrotate banner="3"]

विधायक प्रतिनिधि राजेश पाठक के अनुसार सपा के राष्ट्रीय  महामंत्री एवं लोकसभा में पार्टी के नेता रामगोपाल यादव सैफई इटावा से सड़क मार्ग द्वारा सुवह 10 बजे नाला मछरट्टा स्थित नगर विधायक विजय सिंह के आवास पर आयेंगे। नगर विधायक के आवास पर भोजन के उपरान्त श्री यादव  घटियाघाट रोड पर ओपी लॉन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री पाठक नें बताया पूर्व नगर पालिका चेयरमैन दमयंती सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रामगोपाल यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। जनसभा में रामगोपाल यादव भारी भीड़ को सम्वोधित भी करेंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]