टेंपो व बाइक की भिडन्त में पति पत्नी सहित आधा दर्जन घायल

0
103

FARRUKHABAD : पुलिस लाइन के निकट टेंपो व बाइक में आमने सामने की भिडन्त में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ क्षेत्र के कचहरी पुलिस लाइन मार्ग पर कमालगंज की तरफ जा रही टैक्सी में सामने से आ रही बाइक भिड़ गयी। जिससे बाइक सवारों सहित टैक्सी में बैठीं आधा दर्जन सवारियां घायल हो गयीं। घायलों में टैक्सी मालिक चेतराम निवासी नारायनपुर बगिया के अलावा सिंधौली कमालगंज निवासी 60 वर्षीय हरिष्चन्द्र, उनकी 50 वर्षीय पत्नी मिथलेश, 20 वर्षीय पुत्र राहुल घायल हो गये। बाइक सवार रूपेन्द्र निवासी दाल मण्डी फतेहगढ़, पप्पू निवासी बाकरगंज भी घायल हो गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

anamikaमंदिर दर्शन कर लौट रही युवती घायल
शहर क्षेत्र के मोहल्ला तलैया साहब जादगान निवासी 20 वर्षीय अनामिका गुप्ता अपने भाई दीपक के साथ भोलेपुर वैष्णोंदेवी मंदिर दर्शन करके बाइक से वापस लौट रही थी। तभी मिशन अस्पताल के सामने मार्ग दुर्घटना में अनामिका घायल हो गयी। उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाइक भिडन्त में दो घायल
घटियाघाट चौराहे पर न्यू दुर्गा कालोनी नगला दीना फतेहगढ़ निवासी 32 वर्षीय शिशुपाल सिंह आ रहे थे। सामने से आ रहे बाइक सवार सौरभ अग्निहोत्री निवासी गंगानगर कालोनी की बाइक आमने सामने भिड़ गयी। जिससे दोनो घायल हो गये। दोनो घायलों को सिपाही वीरेन्द्र सिंह ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]