और जब भरी कचहरी में डा0 रजनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री को हड़काया

FARRUKHABAD : जनपद में भाजपा संगठन में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं में शांती व एकजुटता बनाये रखने के लिए लाख प्रयास किये जायें लेकिन विवाद कहीं न कहीं से पनप ही जाता है। मंगलवार को भाजपा संगठन में उस समय एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया जब भाजपा से लोकसभा टिकट की दावेदार डा0 रजनी सरीन ने संगठन के जिलाध्यक्ष व महामंत्री को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हड़का दिया।BJP

कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती में दबंगों द्वारा की गयी मारपीट की घटना में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की तैयारी मंगलवार को की थी। जिसके लिए सभी लोगों को साढ़े 11 बजे कचहरी पहुंचना था। 12 बजे जिलाधिकारी से मिलना था। जिसमें डा0 रजनी सरीन को भी आमंत्रित किया गया था। डा0 रजनी सरीन जब लगभग सवा 12 बजे तक नहीं पहुंची तो 12ः15 बजे भाजपा कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंप दिया। भाजपाइयों ने ज्ञापन देकर फोटो खिंचवाये और फोटो शेशन कार्यक्रम बंद हो गया।

जिसके बाद जिलाधिकारी से भाजपा नेताओं की वार्ता चल ही रही थी कि इसी बीच डा0 रजनी सरीन वहां पहुंच गयीं और पीछे पड़ी कुर्सी पर बैठ गयीं। तभी संगठन के जिला महामंत्री विमल कटियार लौट कर आये और डा0 सरीन के पैर छुए। जिस पर रजनी सरीन ने विमल कटियार की तरफ से पैर खींचते हुए उनकी जमकर क्लास लगा दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने डा0 सरीन के पैर छुए आकर तो उन्होंने कहा कि यह आपने गलत व्यवहार किया है। ऐसा आपको नहीं करना चाहिए था। जब बुलाया ही था तो थोड़ा इंतजार नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि आज मेजर साहब लेट होते तो उनका इंतजार कर लेते लेकिन मैं लेट हो गयी तो जरा देर भी इंतजार नहीं कर सके और अंत में वह जिलाध्यक्ष को बत्तमीज बोलकर वहां से चली गयीं।