स्वामी का खुलासा, जेठमलानी की दो पत्नी और कई गर्लफ्रेंड

0
162

swami subramaniamनई दिल्ली। एक सनसनीखेज खुलासे में भाजपा के नेता सुब्रह्माण्यम स्वामी ने दावा किया है कि जानेमाने वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी की दो पत्नियां और कई गर्लफ्रेंड हैं। इसलिए उनका आचरण कानून के खिलाफ है।

[adrotate banner="3"]

स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता की बात करने वाले जेठमलानी की खुद की दो पत्नियां और कई गर्लफ्रेंड है। स्वामी ने कहा कि मैं उनकी आलोचना नहीं कर रहा हूं यह उनका अधिकार है, लेकिन कानून की दुहाई देने वाले जेठमलानी खुद कानून के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समान नागरिक संहिता की बात करने पर मैंने यह बात छेड़ी है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
सुब्रह्माण्यम स्वामी मराठी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित समारोह में एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर समान नागरिक संहिता विषय पर बोलते हुए यह टिप्पणी की। गौरतलब है कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्माण्यम स्वामी ने हाल ही में 2014 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। (मिड डे)

[adrotate banner="2"]