प्रेमी द्वारा जलायी गयी विवाहिता की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत

0
90

FARRUKHABAD : आखिर प्रेम कहानी का दुखद अंत हो ही गया, प्रेमी जेल में चला गया तो वहीं प्रेमिका को संसार की जेल से मुक्ति मिल गयी। बीते दिनों प्रेेमी ने विवाहित प्रेमिका को घर से भाpujaग चलने से मना करने पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। जिसकी उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

बीते दिनों थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी एक विवाहिता को उसके ही पड़ोसी मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी संजीव पुत्र राजपाल ने उस समय जला दिया था जब वह अपने घर पर रात में सो रही थी। घटना के बाद प्रेमी फरार हो गया था तो वहीं घायल विवाहिता के भाई मनोज ने घटना के सम्बंध में थाना कमालगंज में आरोपी संजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आखिर जिंदगी से विवाहिता जंग हार गयी और मौत ने उस पर विजय प्राप्त की। लोहिया अस्पताल में कुछ दिन भर्ती रहने के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी थी। जहां उसकी रविवार शाम मौत हो गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]