शिवपाल यादव मारेंगे विभागों में छापा

0
127

FARRUKHABAD : लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जनपद कार्यक्रम तय हो चुका है। 9 सितम्बर को 11 बजे मंत्री की सभा मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज बेबर रोड में होगी। इसके बाद श्री यादव जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्shivpal singh yadavयों की समीक्षा बैठक व विभागों में छापेमारी भी करेंगे।

[adrotate banner="3"]

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शिवपाल सिंह यादव 9 सितम्बर को 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से प्रस्थान करेंगे एवं 11 बजे जनपद में सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद जनपद में लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता, बाढ़ नियंत्रण, भूमि विकास एवं जल संसाधन तथा परती भूमि विकास राजस्व, अभाव, सहायता पुनर्वास तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। श्री यादव आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मंत्री के औचक विभागीय स्तर पर निरीक्षण के भय से जनपद के अधिकारी जोर शोर से तैयारियों में लगे हुए हैं। जिसके लिए बीते दिन भी जिलाधिकारी ने लंबित कार्य हर हाल में निबटाने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये थे। फिलहाल अधिकारी किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने देना चाहते।

[adrotate banner="2"]