नींव खोदने के विवाद में फायरिंग, आधा दर्जन घायल

0
118

FARRUKHABAD : विवादित भूमि पर निहास खोदने का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और कई राउंड फायरिंग भी की गयी। विवाद में दोनो पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

sumanघटना थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम टिलियां की है, जहां विनोद गांव की विवादित भूमि पर नींव खोद रहा था। जिसका विरोध करने के लिए हुकुम सिंह पहुंच गये। बातों-बातों में विवाद बढ़ गया तो दोनो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चल गये। देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गयी। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घटना में विनोद, उसकी पत्नी सुमन, पुत्र रोहित, पुत्री रूबी और अंजली के अलावा दूसरे पक्ष से हुकुम सिंह घायल हुए। हुकुम सिंह के चाचा इन्द्रपाल ने मामले के सम्बंध में कोतवाली मोहम्मदाबाद में एनसीआर दर्ज करायी है। सुमन की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी आर एन सिंह ने बताया कि मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्यवाही होगी। फायरिंग की घटना नहीं हुई थी। आपसी विवाद था। जिस पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

[adrotate banner="2"]