मिशन 2014- उस्ताद ने दिया डिप्लोमेटिक भोज

0
108

FARRUKHABAD : पुराने समय की ही बात करें तो जिसका नमक खा लिया जाता था उसके साथ फिर बेईमानी या धोखेबाजी नहीं होती थी। उस्ताद तो उस्ताद हैं, इसी कहावत को कहीं न कहीं सत्य साबित करने का कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहते। उन्होंने अलीगंज विधायक को लोकसभा का टिकट मिलने के साथ ही साथ अपनी दूरियां भी कम कर लीं। कई कार्यक्रम उनके साथ सदर विधायक कर चुके हैं। फिलहाल रविवार को विधायक ने लोकसभा प्रत्याशी को भोज कराया और उन्हें चुनाव में जीत के आश्वासन का लड्डू भी खिला ही दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

vijay singh - rameswar singh - chote singhसदर विधायक विजय सिंह ने गुरुगांव देवी मंदिर प्रांगण में एक भोज का आयोजन किया था। जिसमें कई नामचीन हस्तियों के साथ-साथ अलीगंज के विधायक व सपा से लोकसभा प्रत्याशी फर्रुखाबाद रामेश्वर सिंह यादव को भी आमंत्रित किया गया था। तय समय पर रामेश्वर यादव अपने लाव लश्कर के साथ मां के दरबार में पहुंचे और भोज का लुत्फ उठाया। साथ ही साथ वरिष्ठ सपा नेता छोटे सिंह यादव ने भी रामेश्वर के साथ भोज का आनंद लिया। विजय सिंह ने इस दौरान रामेश्वर को चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने का भरोसा दिया है। अब यह बात अलग है कि दोनो विधायकों की इस जुगलबंदी से पार्टी में ही कइयों की भौंएं तनी हुई हैं।

[adrotate banner="2"]