102 हज यात्रियों को बताये हज के अरकान व फजीलत

0
145

KAIMGANJ (FARRUKHABAD ) 2013 की हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों को कैम्प लगाकर दिया गया प्रशिक्षण। प्रशिक्षण में हज यात्रियों को हज करने के तरीके बताने के साथ ही उनको ऐहराम बांधने और हज यात्रा के दौरान पढ़ने वाली दुआओं को भी विस्तार से समझाया गया। इस प्रशिक्षण कैम्प में हज यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए उन उपायों की भी जानकारी दी गयी जिन पर अमल करके पेश आने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
नगर के वाई पास रोड़ पर स्थित हाजी लियाकत हुसैन खां के गोदाम पर इस वर्ष हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। जिला हज क्वार्डिनेटर डा0 मो0 मोहसिन खान ने हज यात्रियों को एहराम बाहाने का तरीका व हज की दुआयें बतायी पूरे हज मिशन को अब कम्प्यूटराइज्ड कर HUZ YATREEदिया गया है। इससे हज की पल पल की मालूमात इन्टरनेट से आ सकती है। जनपद फर्रूखाबाद से हज 2013 के लिये 102 हाजी चयनित हुये है।

हज यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं व परेशानियों के निवारण के लिये तफसील से हज यात्रियों को बताया गया। हर हाजी को स्टील का कडा व 2100 रियाल हज हाउस लखनऊ में दिये जायेगे। हज यात्रियों को वीजा और मोअल्लिम का परिचय पत्र दिया जायेगा। हज अदायगी में तवाफ (परिक्रमा काबा) व सफा, मरवह की पहाडियों का अब आधुनिकीकरण कर दिया गया है व कई मंजिला बना दिया गया है। ताकि जायरीनों को कोई परेशानी न हो। जनपद फर्रूखाबाद से 52 महिला हज यात्री व 50 पुरूष हज यात्री हज 2013 के लिये जायेगे। हज यात्रियों की फ्लाइट सितम्बर के पहले हफ्ते से हज सम्भवतः 15-16 अक्टूबर को होगा और 20 अक्टूबर से यात्रियों की वापसी शुक हो जायेगी।

फ्लाइट से 3 दिन पहले केवल हाजी को अपने सामान व जरूरी कागजात के साथ हज हाउस ले जाना होगा। एक ग्रुप के साथ केवल एक खिदमतगार जा सकेगा। जिसका पहचान पत्र तीसरी टैªनिंग में दिया जायेगा। टैªनिंग अनिवार्य कर दी गयी है। वगैर टैªनिंग कार्ड के पास पोर्ट, बीजा नहीं मिलेगा। मुफ्ती मोअज्जम अली, मुफ्ती जफर अहमद साहब ने हज के अरकान व हज की फजीलत बताया। प्रोग्राम की सदारत हाजी करार हुसैन ने की। हाजी लियाकत साहब, सलमान, मन्नान नईम, शाहहुसैन, अख्तर हुसैन खां, मास्टर नईम साहब, मो0 मोहसिन, जाकिर मियां आदि ने प्रोग्राम की व्यवस्था संभाली।

[adrotate banner="2"]