हर क्षेत्र में योग शिविर लगाने का संकल्प

0
138

FARRUKHABAD : पतंजलि योग समिति एवं patanjaliभारत स्वाभिमान न्यास की संयुक्त बैठक योग भवन फतेहगढ़ में मुख्य संरक्षक चन्द्रप्रकाश बाथम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रातः व सांयकाल के समय हर क्षेत्र में योग कक्षायें लगाने का संकल्प लिया गया।

[adrotate banner="3"]

सह प्रभारी दिवाकरनंद दुबे को व स्नेहलता यादव को बढ़पुर व आवास विकास में योग शिवि लगाने का दायित्व दिया गया। जिला कार्यालय की समुचित व्यवस्था हेतु सोनपाल सिंह ने स्वयं जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि अभारतीयता का आचरण हमारे जीवन में न हो। तथा हम अपनी संस्कृति के प्रति सदैव जागरूक हों सभी ने एक स्वर मे संकल्प लिया। सीपी सिंह, सुषमा सिंह, कल्पना सक्सेना, इला गंगवार, नंदकिशोर शुक्ल, राकेश द्विवेदी, डा0 कृष्ण कांत अक्षर, रुकमंगल सिंह, कृष्णपाल दीक्षित, ए के सक्सेना, हरनाथ सिंह, भैयालाल ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

 

[adrotate banner="2"]