प्रदेश सरकार संविदा सफाई मजदूरों के साथ कर रही भेदभाव

0
133

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की बैठक नगर पालिका पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्षता करते हुए हरिओम बाल्मीक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सफाई मजदूरों के साथ भेदभाव का रवैया अपना रही है।

[adrotate banner="3"]

safai majdoor sangh copyउन्होंने कहा कि 10 सितम्बर को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में जनपद से काफी संख्या में संविदा सफाई मजदूर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर सहयोग करेंगे। नगर अध्यक्ष नीरज कुमार बाल्मीक ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों की लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष राहुल दयाल बाल्मीक के नेतृत्व में किया जा जायेगा। समस्त सफाई कर्मचारी तनम न धन से सहयोग करेंगे। नगर महामंत्री संजीव कुमार ने कहा कि आने वाली 10 तारीख को धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान हरिओम बाल्मीक, नीरज कुमार, ओमप्रकाश बाल्मीक, सुनील कुमार, रामशरण, रवि कुमार बाल्मीक, जगदीश, किशोर, सुरजीत, सोना, उर्मिला आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]